रिलायंस JIO ने इस राज्य में शुरू की 5G सर्विस

शहरों को फरवरी 2023 तक 5G सेवाएं मिल जाएंगी

भुवनेश्वर ।  रिलायंस जियो ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में 5जी शुरू करने की घोषणा की। इस इवेंट में जियो ने दो जगहों भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़े : निजी कारणों से नहीं आ पाया, माफी चाहता हूंः PM

हालांकि दोनों जगहों में जियो 5जी सेवाएं अभी बीटा स्टेट में हैं। कंपनी ने कहा है कि अन्य कस्बों और शहरों को फरवरी 2023 तक 5G सेवाएं मिल जाएंगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीएसएनएल 2024 में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगा। बता दें कि उनकी यह टिप्पणी ओडिशा में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग के मौके पर आई है।

दरअसल Reliance Jio ने ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सर्विस शुरू की है। जानकारी के लिए बात दें कि भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी है और कटक में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। इन एरिया में Jio 5G सर्विस, Jio वेलकम ऑफर के जरिए दी जाएगी। इसका मतलब है कि केवल कुछ लोग ही है जिनके पास सपोर्टेड फोन हैं, वे ही 5G का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो ने बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के 1 Gbps+ स्पीड देने का वादा किया है। आप अपना सिम बदले बिना और अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान पर ही 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भुवनेश्वर और कटक के साथ जियो ने वादा किया है कि वह ओडिशा के और कस्बों और शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगा। फरवरी 2023 तक Jio 5G के राउरकेला, पुरी, बेहरामपुर, बालासोर और संबलपुर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि जियो भारत के कई राज्यों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं का विस्तार कर चुका है। साथ ही इसने हाल ही में 5जी सपोर्ट के लिए Motorola के साथ साझेदारी की थी।

5G serviceBHUNESHWARODISHAReliance JIO