प्रेमी – प्रेमिका के प्यार में रोड़ा बना धर्म

पलामू : अंतर्धार्मिक विवाह हमारे देश में आज भी संघर्ष उत्पन्न करता है। उन्हें आज भी बहुत कम सामाजिक स्वीकृति मिलती है। बता दे की झारखंड के गोड्डा जिले में ऐसी ही एक घटना हुई है। जिसमें लड़का गोड्डा का और लड़की पलामू की रहने वाली है। लड़का अल्पसंख्यक समुदाय का है। जिसका नाम मो.फिरोज है, वहीं लड़की दूसरे धर्म की है।दोनों शादी करने के लिए गोड्डा कोर्ट पहुंचे थे लेकिन उससे पहले ही पलामू पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर आ गई है। दरअसल, लड़की के पिता ने पलामू जिले के थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद, पलामू पुलिस लोकेशन के आधार पर गोड्डा कोर्ट परिसर में पहुंची। उन्हें नगर थाना क्षेत्र गोड्डा लाया गया।

 

ये भी पढ़ें :  आज बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

 

इसके बाद पलामू पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है, लेकिन लड़का और लड़की दोनों एक दुसरते के साथ रहना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों का पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों के बीच प्रेम रांची में शुरू हुआ। मो. फिरोज रांची में एक कोचिंग में गणित का टीचर था। दोनों की जान पहचान एक स्टूडेंट के माध्यम से हुई थी। लड़का बुधवार को लड़की को सुड़नी गांव ले गया था, जो गोड्डा गांव के मेहरमा स्थित है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इधर, पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी है।इसलिए दोनों को लेकर आए हैं।