वाद्ययंत्रों की ताल पर थिरके झारखण्डवासी

झारखंड : झारखंड आदिवासी महोत्सव – 2023 में रीझ रंग रसिका रैली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। आज नौ अगस्त 12 बजे से यह रैली धुमकुड़िया भवन, करमटोली चौक से जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के लिए प्रस्थान की है। रैली में राज्य के 32 विभिन्न जन जातिय वाद्ययंत्रों का संगम होगा। रैली में असुर, बैंगा, बंजारा, बथुडी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया, चेरो, चिक- बड़ाईक, गोंड, गोडाईल, हो, करमाली, खड़िया, कंवर, खरवार, खोंड, किसान, कोरा, कोरवा, लोहरा, महली, माल पहाड़िया, मुंडा, उरांव, परहईया, संथाल, सौरिया पहाड़िया, सवर, भूमिज एवं कोल जनजाति के कलाकार अपने वाद्ययंत्रों के साथ नजर आये। यह महोत्सव नौ एवं 10 अगस्त को भी होगा है। महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, राजस्थान के जनजातीय समुदाय के मेहमान अपनी परंपरा और संस्कृति से रूबरू करा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नागपुरी, सरायकेला छऊ, डोमकच, पायका समेत अन्य नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : एक छत मयस्सर नहीं खाना बनाने के लिए…