कृष्ण भक्ति में डूबे राजधानीवासी, बारिश में भी नाचते और झूमते नजर आए

रांची : राजधानी रांची के शहिद अल्बर्ट एक्का चौक के पास श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए। राज्यपाल ने मटकी फोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान काफी संख्या में कान्हा के भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। समिति की ओर से कई तरह का आयोजन किए गए। राजधानी रांची आए कलाकारों ने शमा बांधा। भक्ति गीतों पर लोग भारी बारिश में भी झूमते और नाचते दिखे। भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजधानी रांची भक्ति भाव और उत्सव मनाने के रंग में पूरी तरह सराबोर रहा। वही बाल गोपाल प्रतियोगिता में शामिल रांची लोकसभा सांसद एवं आयोजन समिति के संरक्षक का कहना है कि कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन उत्सव के दिन पूरे देश भर में मोटे अनाज खान-पान के उपयोग में लाने को बढ़ावा देने के पहल के तहत भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज का भोग लगाया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में राज्यपाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे और उनके सामने मटकी फोड़ का महिला प्रतिभागियों का आयोजन किया गया।

 

ये भी पढ़ें :  पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कुमारधुबी के रेल विस्थापितों से मुलाकात की