चुनाव से पहले राजद पार्टी है तैयार, धर्मेंद्र महतो बने नए अध्यक्ष

रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। जिसकी शुरुआत जिला स्तर से की जा रही है रविवार को जिला कमेटी की बैठक के बाद राँची जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है। जिसमें धर्मेंद्र महतो अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें योगेंद्र यादव योगेंद्र महतो, रामप्यारे यादव शामिल हैं इसके अलावा महानगर प्रधान महासचिव राम भजन सिंह को बनाया गया है। बैठक में सचिव रामपति महतो, सज्जाद अंसारी और  राम भगत को जगह मिली है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी 8 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। रांची के पार्टी कार्यालय में सभी नए सदस्यों को प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव और अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें अनुशंसा पत्र दिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा कि राजधानी रांची में पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता सुस्त पड़ गए थे, ऐसे में नई कमेटी के गठन के बाद अब आगामी 19 जुलाई से प्रखंड और पंचायत स्तर पर धुआंधार दौरा होगा। जिससे पार्टी को और मजबूत करने की कवायद शुरू की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें :  ICICI बैंक का फर्जीवाड़ा सामने आया, 2 गिरफ्तार