माॅडलर ओटी और एसएनसीयू से लैस हुआ सदर अस्पताल

माॅडलर ओटी, एयर और फ्लोर सभी होंगे बैक्टीरिया फ्री

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल हाई टेक्नोलॉजी के साथ एक नई उपलब्धि हासिल हो गई। सदर विधायक दीपक बिरुवा ने सदर अस्पताल में माॅडलर ओटी और आधुनिक उपकरणों से लैस सुसज्जित एसएनसीयू का उदघाटन किया। इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा माडलर ओटी और एसएनसीयू अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से परिपूर्ण है। इस जिला और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसका समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। मरीजों के साथ नवजात शिशुओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। रेफर किए जाने की स्थिति अब खत्म होगी। इलाज की समुचित व्यवस्था होगी।

सदर अस्पताल में जल्द लगेगा लिफ्ट

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने विधायक से मरीजों की सुविधा के अस्पताल में लिफ्ट की जरूरत बताई। इस पर विधायक दीपक बिरुवा ने लिफ्ट के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया। कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट का निर्माण जिला मद से कराने का प्रस्ताव भेजेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी दूर कराया जाएगा।

बैक्टीरिया फ्री होगा माॅडलर ओटी 

विशेषज्ञों के मुताबिक माॅडलर ओटी बैक्टीरिया फ्री होगा। यहां तक कि एयर और फ्लोर भी बैक्टीरिया मुक्त होंगे। यहां तकनीकी लैस से परिपूर्ण उपकरणों के साथ, डॉक्टर के लिए सफीसियेंट सुविधा, स्पेश, एडवांस मशीन है। यहां 12 बेड की सुविधा है। वहीं एसएनसीयू में न्यू बोर्न बेबी के लिए समुचित व्यवस्था होगी। यहां 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है। उदघाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन डा साहिर पाल, उपाधीक्षक, डा ए एन डे, डॉ जगदीश प्रसाद, सर्जन डॉ प्रदीप्तो मांझी, डॉ नागेश्वर मांझी, डॉ भोलानाथ मुर्मू, डॉ सुंदर मोहन सामड, दीपक कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी और पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें —  चांडिल स्टेशन पर रेल चक्का जाम, कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया मार्ग