संजय मिश्रा को बनाया गया झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने के बाद यह पद रिक्त होने वाला था।
राँची: उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना झारखंड हाईकोर्ट भी पहुंच गई है। उनके शपथ ग्रहण की तारीख जल्द तय की जाएगी। डॉ. रवि रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो गया था।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की भी सिफारिश की है। कॉलेजियम ने उन्हें 22 फरवरी से त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर 1961 को हुआ था। वह मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वर्ष 1987 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बोलनगीर जिले में अपने पिता के साथ 1988 से अभ्यास शुरू किया। इसके बाद वे वर्ष 1999 में न्यायिक सेवा में आए। 7 अक्टूबर, 2009 को उन्हें उड़ीसा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 11 अक्टूबर 2021 को उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। उन्होंने 24 दिसंबर 21 से 28 जून 2022 तक उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया।

उच्च न्यायालयदिल्ली विश्वविद्यालयन्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंहमुख्य न्यायाधीशसंजय मिश्रा