रांची में सांसद खेल महोत्सव 17 फरवरी से

खिलाड़ियों के टी-शर्ट पर होगा खेल का झंडा

रांची : राजधानी लोक सभा क्षेत्र के लिए 17 फरवरी से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जो 19 फरवरी तक चलेगा। तीन दिवसीय खेल महोत्सव रांची के खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा।

जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीम भाग लेगी। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से तकनीकी सहयोग ली जायेगी।

जिन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेना है वो 20 जनवरी 2023 से रांची सांसद के कार्यालय से फॉर्म ले सकते हैं। खिलाड़ी 5 फरवरी 2023 तक फॉर्म भरकर सांसद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। खेल महोत्सव का समापन समारोह 19 फरवरी दोपहर 2 बजे होगा।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की कोशिश करेंगे। ताकि खिलाड़ियों का हौसला अफजायी हो सके। साथ ही खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के दिन भी बहुर सके।

उन्होंने कहा कि 2000 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था खेलगांव में होगी।

बाकी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी अपने घर से आयेंगे। सभी खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था खेलगांव में की जायेगी। खिलाड़ियों को नयी टी शर्ट दी जायेगी। इसमें किसी पार्टी का नहीं बल्कि खेल का झंडा होगा। संजय सेठ ने बताया कि बैंड डिस्प्ले की भी प्रतियोगिता होगी, जिसकी थीम सारे जहां से अच्छा होगी।

सांसद खेल महोत्सव में खेले जाने वाला खेल
1. आर्चरी
2. एथेलेटिक्स
3. वुशु
4. कबड्डी
5. बैडमिंटन
6. योगासन
7. बैंड डिस्प्ले

 

#रांची में सांसद खेल महोत्सव 17 फरवरी से