Death : पत्नी को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में स्कूल टीचर गिरफ्तार

नदिया : पैसे मांगने पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक स्कूल टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मृत्युंजय मंडल है। वह भीमपुर थाना के बेलतला-कॉलेजपाड़ा इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह स्कूल टीचर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले गुरुवार सुबह आरोपी की पत्नी सुष्मिता मंडल (25) का उसके घर से फंदे से लटका शव बरामद किया था।

इसे भी पढ़ें : RAPE : चाचाओं ने किया भतीजी से किया दुष्कर्म

पुलिस व पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रानाघाट के हबीबपुर क्षेत्र की रहने वाली सुष्मिता मंडल की शादी भीमपुर उच्च विद्यालय विज्ञान विभाग के शिक्षक मृत्युंजय से करीब ढाई साल पहले हुई थी। सुष्मिता के मायके वालों का आरोप है कि उस शादी के दौरान सुष्मिता के ससुराल वालों ने काफी सोने के जेवरात, फर्नीचर और कैश ले गए थे लेकिन शादी के बाद और अधिक पैसे के लिए उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। सुष्मिता के जीजा उज्जल राय ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह उसकी पत्नी को पीटा गया। उसने फोन कर अपने पिता को बताया लेकिन वहां पहुँचने से पहले ही स्थिति का तनावपूर्ण थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृत्युंजय ने हाल ही में सुष्मिता के पिता से जमीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। न दे पाने से उसे और प्रताड़ित करने लगा जिसकी वजह उसने आत्महत्या कर ली। सुष्मिता के मायके वालों ने कहा कि उसने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे फोन पर अपने पिता को पिटाई के बारे में बताया था। मामला जानने के बाद परिजन उसके ससुराल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में मृत्युंजय के दोस्त ने फोन कर सुष्मिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद जब वे शक्तिनगर जिला अस्पताल आए तो उन्होंने सुष्मिता को मृत पाया। पुलिस ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी मृत्युंजय की मां उर्मिला मंडल फरार है।

murdernadiasuicide