लोहरदगा में मू्र्ति कलाकारों को किया सम्मानित

लोहरदगा : झारखंड कुम्हार समन्वय समिति लोहरदगा जिला के तत्वाधान में हनुमान मंदिर परिसर पुराना शुक्र बाजार के प्रांगण में दुर्गा पूजा के अवसर पर मूर्ति निर्माता कलाकार एवं पंडाल सजा में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मूर्ति कलाकार संजय प्रजापति, राजू प्रजापति, विनोद प्रजापति, ननका प्रजापति एवं पंडाल सजा निर्माता में अरुण प्रजापति, नागेंद्र प्रजापति एवं सत्य केतु प्रजापति को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें : ISRO Gaganyaan Mission Launch: भारत ने अंतरिक्ष में फिर रचा इतिहास

कार्यक्रम मेंं समिति के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में कलाकारी एवं साज सज्जा में कुम्हार वर्ग के लोगों की अहम भूमिका होती है। इस तरह के कार्यक्रम से उनका मनोबल बढ़ेगा और अपने क्षेत्र में और अधिक सक्रियता से काम कर पाएंगे। कार्यक्रम को देवानंद प्रजापति, कमल प्रजापति, विनोद प्रसाद, चमर प्रजापति एवं वासुदेव महतो ने भी संबोधित किया। सभी ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेमधारी प्रजापति, पवन प्रजापति, शेखर प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापत, दीपक प्रजापति, मणिलाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, रवि भूषण प्रजापति, मृत्युंजय प्रजापति, मन्नू प्रजापति पवन प्रजापति एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।