नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काली महतो, विधायक सहित कई लोगों ने जताई संवेदना

खूंटी : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काली महतो का निधन रविवार की देर रात उनके पैतृक गांव मुरहू प्रखंड के कुजला गांव में हो गया। पूरे इलाके में वे काली मामा के नाम पर जाने जाते थे। काली महतो के निधन पर खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंड, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप साहू, संदन महतो, परिमल महतो सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेता काशीनाथ महतो ने कहा कि काली मामा एक नेक दिल इंसान थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।

 

ये भी पढ़ें : गढ़वा में पुलिस और उग्रवादियों में मुठभेड़, थाना प्रभारी जख्मी