Mysterious Death: व्यक्ति के रहस्यमयी मौत के बाद इलाके में सनसनी

नदिया : नदिया के शांतिपुर थाना क्षेत्र में व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद किया। मृतक का नाम मलय बसाक (40) है। वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। दंपत्ति का एक बेटा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी।

इसे भी पढ़ें : RAPE : चाचाओं ने किया भतीजी से किया दुष्कर्म

पड़ोसियों के एक वर्ग के अनुसार अशांति की शुरुआत मलय की पत्नी के विवाहेतर संबंधों से हुई। मलय को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। इस मामले को लेकर गांव में पहले पंचायत की बैठक भी बुलाई जा चूकी। इसके बाद मलय ने अपनी पत्नी को उसके मायके जाने को कह दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार दोपहर मलय अपनी पत्नी को उसके पिता के घर छोड़कर आया था। हालांकि शुक्रवार शाम पत्नी खुद ससुराल लौट आई लेकिन जैसे ही उसने घर में प्रवेश किया तो उसने देखा कि उसका पति बिस्तर पर पड़ा हुआ है और उसके अंडकोष में सेफ्टी पिन लगा हुआ है। वहीं महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। इसके बाद सूचना मिलने पर शांतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति ने मानसिक अवसाद के चलते ऐसा किया होगा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

murderMysterious Deathnadia