सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण परीक्षा का आयोजन

मुगमा : सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा सोमवार को ईसीएल मुगमा एरिया गेस्ट हाउस में सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें 26 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही सभी परीक्षार्थी कपड़ा लेकर विभिन्न प्रकार के ब्लाउज, पेटिकोट, स्कूल यूनिफार्म, सलवार, कुर्ता, कमीज बनाने में जुट गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा की अध्यक्षा सीमा मिश्रा ने बताई की सताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पांडा के निर्देश पर आज मुगमा स्थित गेस्ट हाउस में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें सोदपुर एरिया के सदस्य भी मौजूद है। हमलोगों की संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 महीना प्रशिक्षण देने के बाद यह टेस्ट आयोजित करते है। इसमें बेहतर करने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जो कि उनके जिंदगी को बेहतर बनाने में काम आएगा।

 

ये भी पढ़ें : सचिवालय घेरने निकले तेजस्विनी कर्मचारियों को पुलिस ने रोका