श्री पहाड़ी बाबा का 26वां वार्षिकोत्सव सात को

रांची : शिव मंडल की ओर से श्री पहाड़ी बाबा का 26वां वार्षिकोत्सव सात जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल की नित्य पूजा-आरती के बाद सुबह 7.30 बजे हनुमान जी की ध्वज पूजन के साथ 9 बजे से मुख्य मंदिर में महारुद्राभिषेक आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज अपने 11 विद्वान पंडितों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ करेंगे। इस दौरान दूध-दही-मधु-गन्ने का रस और गंगाजल और अन्य पूजन सामग्री मंडल के संयोजक सह मुख्य यजमान प्रेमशंकर चौधरी अपनी पत्नी अनुपमा चौधरी के साथ महारुद्राभिषेक करेंगे। सभी शिव भक्त बारी-बारी से रुद्राभिषेक में सम्मिलित होंगे। दोपहर एक बजे से बाबा का भव्य श्रृंगार के साथ 56 भोग लगाया जाएगा। इस बार रांची और बाहर से आए भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से आए हुए सभी शिव भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे महाआरती के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय समारोह के लिए जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की दो एनसीसी कैडेट का चयन