बैंडमास्टर पर गायिका ने लगाए दुष्कर्म का आरोप

हुआ गिरफ्तार

कोलकाता : गायिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बेनियापुकुर थाना अंतर्गत एक बॉर के बैंडमास्टर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम रणवीर जॉन है। पीड़िता ने मंगलवार की शाम कसबा थाने में रणवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवायी थी।

उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 28 नवम्बर को शाम को उसे अपने घर लेकर गया था। वहीं उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को बेनियापुकुर के उक्त बॉर से गिरफ्तार किया।

क्या है मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित गायिका एक ही बॉर में काम किया करते थे। काफी दिनों से दोनों की जान-पहचान है। पुलिस का कहना है कि दुबई में नौकरी देने को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था।

इसे भी पढ़ेंःपुलिस ने अफीम की फसल को किया नष्ट

घटना नवम्बर महीने में घटी तो पीड़िता ने इतने दिनों बाद शिकायत क्यों दर्ज करवायी। इन सभी बातों पर गौर करते हुए पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।