आप हमें परिवारवादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? : प्रियंका गांधी

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 'अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं'

नई दिल्ली : राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई। इसके बाद लोकसभा से उनको निष्कासित कर दिया गया। सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र केंद्र सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है। आज इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी।


उन्होंने परिवारवाद का बचाव करते हुए कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?।

उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ‘अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?’।

इसे भी पढ़ें : दीघा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 116 पर रविवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया

उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते?’

bjpcongressnarendra modipriyanka gandhirahul gandhi