फिल्म ‘राम सेतु’ का सॉन्ग ‘जय श्री राम’ हुआ रिलीज

25 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ का सॉन्ग ‘जय श्री राम’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका दिखेगी है।

रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था। यह फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। इस फिल्म से जुड़ा सॉन्ग श्री राम रिलीज हो गया है।

इस गाने में अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडीस नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है। इस सॉन्ग में राम सेतु की खोज की जा रही है। इसके लिए विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। जय श्री राम सॉन्ग को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं सॉन्ग को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Akshay KumarfilmJai Shri RamRam Setu