सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

जयपुरः सोनिया गांधी, वो महिला है जिनका नाम भारत का राजनीति में हमेशा इज्जत के साथ लिया जायेगा। कांग्रेस की इस भूत पूर्व अध्यक्ष अब लोकसभा में नहीं रहेंगी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। और इसी के साथ ऐसा माना जा रहा है कि ये लोकसभा में उनकी राजनीति पारी का अंत भी हो गया है। उनके नामांकन के दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे।
बता दें कि कांग्रेस ने सोनिया के अलावा चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु संघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है।

इससे पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे, पार्टी अब उनकी जगह पर सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेज रही है। वर्तमान समय में सोनिया गांधी अपनी परंपरागत लोकसभा सीट रायबरेली सीट से सासंद हैं, लेकिन उनके राज्यसभा में चुने जाने के बाद रायबरेली सीट खाली हो जाएगी।

गौरतलब है राज्यसभा सासंद बनते ही सोनिया गांधी की परंपरागत लोकसभा सीट रायबरेली खाली हो जाएगी. साल 1999 से लगातार पांच बार रायबरेली लोकसभा सीट पर विजयी रही सोनिया गांधी को राज्यसभा का नामांकन एक रणनीति के तहत किया जा रहा है। संभव है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी पुत्री और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उतार सकती है।

https://x.com/AHindinews/status/1757657866649948299?s=20
वहीं उनके नामांकन को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “वह किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, तो यह खबर दुनिया भर में जाएगी कि सोनिया गांधी ने राजस्थान चुना है। राजस्थान की चर्चा पूरे देश और दुनिया भर में होगी…इतना अनुभवी कोई व्यक्ति यहां अपना नामांकन दाखिल करने आ रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सब कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क हो जायेगी।”

Ashok Gehlotcongressrajasthanrajyasabhasonia gandhi