9 साल बाद स्टेडियम सौंदर्यीकरण का काम हुआ पूरा

राँची : कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम की सूरत लंबे समय के बाद बदली। करीब 9 साल बाद स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का काम पूरा हुआ। स्टेडियम के संवरने के बाद नगर निगम ने यहां पर नाइट मार्केट भी लगवा दिया। बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल की बंदोबस्ती कर दी गई, लेकिन स्टेडियम की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। नतीजा यह कि असामाजिक तत्वों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की और प्रतिमा के हाथ में लगाई गई हॉकी स्टिक चुरा ले गए। हॉकी स्टिक को निकालने के लिए जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर आईपीएस एवी होमकर और ऋषभ झा सहित 36 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक