नवनियुक्त राज्यपाल का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

रांची :  प्रदेश भाजपा ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोयंबटूर से दो बार सांसद रहे सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया है।

स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन के अनुभवों का लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा।

नवनियुक्त राज्यपाल का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत