हजारीबाग में 2 अगस्त को होगा संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य सम्मेलन

कारपोरेट खेती छोड़ो, भाजपा भगाओ, देश बचाओ के नारे के साथ जन आंदोलन तेज करेगी, संयुक्त किसान मोर्चा , राजा राम सिंह

रांची : रांची के सभागार में संयुक्त किसान मोर्चा के विस्तारित बैठक अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश महतो, अखिल भारतीय किसान महासभा के पूरण महतो, झारखंड राज्य किसान सभा के प्रफुल्ल लिंडा, किसान संग्राम समिति के शहीद अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव पूर्व विधायक राजाराम सिंह पूर्व विधायक राजकुमार यादव ,अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक महेंद्र पाठक ,किसान संग्राम समिति के सचिव राजेंद्र गोप, अखिल भारतीय किसान महासभा के हीरा गोप, बीएन सिंह, झारखंड राज्य किसान सभा के सचिव सुजीत सिन्हा , अध्यक्ष सुफल महतो उपस्थित थे। संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय प्रभारी पूर्व विधायक के राजा राम सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा भगाओ देश बचाओ कारपोरेट भगाओ खेती बचाओ के तहत संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ी लड़ाई की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी जिलों में कारपोरेट खेती छोड़ो ,भाजपा भगाओ देश बचाओ के नारे के साथ धरना प्रदर्शन जुलूस आमसभा नुक्कड़ सभा पूरे देश में आयोजित की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें : हजारीबाग में भोलेनाथ ने दिए दर्शन,लोगों का लगा तांता

 

24 अगस्त को दिल्ली की ताल कोटरा स्टेडियम में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित की गई है। जिसने झारखंड से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जल जंगल जमीन की लूट हो रही है। जल जंगल जमीन को बचाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर आकर बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि राज्य में अदानी जैसे कारपोरेट घराने की कब्जा किसानों की जमीन पर हो रहा है। हजारीबाग से लेकर राज्य की कई कोनों में अदानी अंबानी के द्वारा कौड़ी के भाव में जमीन जबरन लूटी जा रही है। उसे बचाने के लिए संघर्ष को तेज करना होगा ।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा आने वाले दिन लोकसभा चुनाव में भाजपा जैसी भ्रष्ट सरकार देश को संप्रदायिक उन्माद को फैला कर वोट हासिल करना चाहती है उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आना चाहिए। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा अवधेश प्रसाद ने देश में कारपोरेट लूट कारपोरेट के इशारे पर चलने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी को 2024 में उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि वामपंथियों की अस्मिता की लड़ाई है। किसान संग्राम समिति के सचिव राजेंद्र गोप ने कहा कि देश में लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार सांप्रदायिक उन्माद फैला रही है। उसी के नाम पर वोट एकत्रित करने की कोशिश कर रही है। उसे 2024 में देश की जनता बेदखल करेगी ।बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ,उपाध्यक्ष गणेश महतो, अजय कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह ,अविनाश घनेनाथ चौधरी ,सुफल महतो ,सुजीत सिन्हा, प्रफुल्ल लिंडा, बीएन सिंह हीरा गोप ,नेमन यादव ,वीरेंद्र कुमार, सुखनाथ लोहरा ,पूरण महतो, शहीद अंसारी ,सुशांत मुखर्जी ,कविता देवी, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।