असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

ओवैसी ने साधा निशाना

दिसपुर: असम में बाल विवाह का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। असम पुलिस ने इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह तक 2211 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पूरी कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के आदेश पर ही हो रही है। इससे पहले IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 1,793 थी। धुबरी में 370 शिकायतें दर्ज की गई हैं और यहां सबसे अधिक 136 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके अलावा बारपेटा में 110 गिरफ्तारी और नागांव में 100 गिरफ्तारियां हुई हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने दिया बयान
दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बयान देते हुए कहा है कि ‘असम में बाल विवाह से संबंधित 4074 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 8134 लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई। आज सुबह तक 2211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक इसमें लिफ्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेते हैं’।

इस पूरे कार्रवाई का असम में जमकर विरोध भी हो रहा है। अलग-अलग जगहों की महिलाओं ने कहा है कि ‘इस कार्रवाई से उनके सामने आजीविका की समस्या होगी’।


वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान देते हुए इस पूरे कार्रवाई का विरोध किया है । उन्होंने कहा है कि ‘जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा? आपने(असम सरकार) 4,000 मामलें दर्ज़ किए। आप नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है।

यह भी पढ़े : पॉप सिंगर माइकल जैक्सन पर बनेगी फिल्म: कौन निभाएगा माइकल जैक्सन का किरदार

Asaduddin OwaisiASSAMHIMANTA BISWA SARMA