जल्द गिरफ्तार होंगे अभिषेक बनर्जी: सुकांत मजूमदार

भाजपा की साजिश साफ दिख रही है: कुणाल

हुगली: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने विस्फोटक बयान देकर एक बार फिर राज्य की राजनीति गरमा दी है। उन्होंने रविवार को हुगली जिल के सिंगुर में कहा कि जल्द ही तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी होगी। वे हुगली जिले के सिंगूर में संगठनात्मक बैठक के दौरान ये बयान दिया। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए तृणमूल के राज्य सचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा की साजिश यहां से स्पष्ट है।

सुकांत मजूमदार ने रविवार को सिंगुर में एक संगठनात्मक बैठक के बाद कहा कि अभिषेक भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह बीजेपी की तरह सांगठनिक ढांचा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कि वे रात को तंबू लगाकर किससे मिल रहे हैं।

हमारे पास सभी खबरें आ रही हैं, लेकिन वह इस तरह नहीं बच सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और विभिन्न लोग उनके लिए सड़कों पर उतरेंगे, तो राज्य में कानून व्यवस्था अराजक हो जाएगी, ऐसा नहीं हो रहा है। उनकी गिरफ्तारी केवल कुछ समय की बात है।

उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक में लोकसभा चुनाव होते हैं तो इसके विपरीत परिणाम होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है। लोग हाथ उठाकर मोदी जी को आशीर्वाद देंगे और इस बार हम 300 पार करेंगे।

वहीं, कुणाल घोष ने कहा कि जो लोग शुभेंदु के साथ घूमते हैं, जो सीबीआई में सूचीबद्ध हैं, उन्हें ये शब्द पसंद नहीं हैं। शुभेंदु अधिकारी को सुकांत मजूमदार की पार्टी ने चोर कहा था। वीडियो दिखाया गया। यहां से उनकी (भाजपा की) साजिश साफ दिख रही है।

All India General Secretary of Trinamool Abhishek BanerjeeSingur in Hooghly districtState BJP President Sukant Mazumdarतृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जीप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदारहुगली जिले के सिंगूर