सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम

हिमाचल के नए सीएम का ऐलान

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत तो पा चुकी है । इसी के साथ कई दौर के बैठक के बाद कांग्रेस ने सीएम पद को लेकर भी घोषणा कर दी है। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई है। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के डिप्टी सीएम होंगे। कल 11 बजे शपथ ग्रहण होगा ।

लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का नाम सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे किया गया वैसे प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कल तक हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। लेकिन फिलहाल कांग्रेस आलाकमान प्रतीभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के मुड में नजर नहीं आ रहा है।

CLP की बैठक से पहले ही आज फिर हंगामा हो गया। शिमला के एक होटल में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों और दावेदारों की बैठक के बीच नारेबाजी हो गई। प्रतिभा सिंह के समर्थक एकत्रित हो गए और होटल के बाहर नारेबाजी करने लगे। यहां सुक्खू के नाम का विरोध किया जा रहा है। जबकि रानी प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है. सबसे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने समर्थक विधायकों के साथ पहुंचे। उसके बाद प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी विधानसभा पहुंचे। वहीं, प्रतिभा सिंह के समर्थक खुलकर सुक्खू का विरोध कर रहे हैं।