– भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने जनता को किया अगाह, कहा-

भाजपा करती है झूठे वादे

कोलकाता, सूत्रकार : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे देश में सबसे बड़ा जेबकतरा करार दिया। साथ ही, उसे चुनाव से पहले मतदाताओं को झांसा देने वाला दल बताया। उत्तर बंगाल के लिए रवाना होने से पहले बुधवार को उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम एयरपोर्ट) पर पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीतिक दाना-पानी को लेकर केंद्रीय एजेंसियां बार-बार राज्य का दौरा करती हैं।

वे (भाजपा) देश में सबसे बड़े जेबकतरे हैं। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने के उनके वादे, फिर नोटबंदी, महामारी के दौरान मुश्किलें। उन्होंने चुनाव से पहले झूठे वादे कर लोगों को झांसा दिया। बनर्जी ने कहा कि हम (तृणमूल कांग्रेस) उनसे अलग हैं।

बड़ी संख्या में फर्जी ‘जॉब कार्ड’ हटाए जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश को (केंद्र से) निधि मिलने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि केंद्र पश्चिम बंगाल को 100 दिनों की कार्य योजना का बकाया क्यों नहीं दे रहा है। पश्चिम बंगाल का बकाया प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सलाह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही तीन बार प्रधानमंत्री से मिल चुकी हैं तथा एक और मुलाकात के लिए समय मांगी है।

राहुल गांधी ने बाद में किया फोन

ममता बनर्जी ने दावा किया कि तारीख तय होने के बावजूद उन्हें इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि जब वे अपना गुस्सा जाहिर की तो अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हे फोन किया। कांग्रेस को हाल ही में हिंदी बेल्ट के तीन राज्यों में वोटों का नुकसान हुआ है।

ममता ने यह भी कहा कि मुझे बैठक के बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी। अगले दिन राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और बैठक के बारे में बताया। मैंने उससे कहा कि मुझे किसी ने नहीं बताया। मेरी कुछ पूर्व-निर्धारित योजनाएँ थीं। मुख्यमंत्री कभी-कभी व्यस्त रहते हैं। अगर उन्हें सात से 10 दिन पहले कार्यक्रम के बारे में पता नहीं चलता है, तो समस्या होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। हालांकि, बैठक की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक इसी महीने के तीसरे हफ्ते में होगी।

आज ममता के भतीजे की है शादी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पहाड़ी लड़की की शादी हमारे परिवार के बेटे से शादी हो रही है। जिसकी शादी हो रही है वह भी एक डॉक्टर है। जिससे शादी हो रही है वो भी एक डॉक्टर हैं। दुल्हन एक पहाड़ी लड़की है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं तथा दोनों में प्रेम है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह किसी भी पारिवारिक समारोह में शामिल नहीं होती हैं लेकिन ये नवविवाहित जोड़ा उनसे आशीर्वाद लेने आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी के बाद वे आशीर्वाद लेने मेरे पास आएंगे। गुरुवार को उनकी शादी है। संयोग से, यह पहले से ही ज्ञात है कि आबेश बनर्जी पहाड़ की बेटी के साथ शादी कर रहे हैं। वह ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी के बेटे हैं।

इस शादी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके साथ खून का और दिल का रिश्ता है। इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री का शुक्रवार से ही व्यस्त कार्यक्रम है। कार्शियांग में उनका एक कार्यक्रम है।

अगले दिन यानी 9 तारीख को हासीमारा होते हुए अलीपुरद्वार जाएंगी। 10 को अलीपुरद्वार में सभा के बाद 11 को बानरहाट पहुंचेंगी। वहां बैठक के बाद 11 तारीख की रात को उत्तरकन्या वापस लौटेंगी। मुख्यमंत्री का 12 को सिलीगुड़ी में कार्यक्रम है। उसी दिन सिलीगुड़ी में ही भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष के भी एक सभा है।

India alliance meetingState Chief Minister Mamata Banerjeeइंडिया गठबंधन की बैठकममता के भतीजे की है शादीराज्य की मुख्यमंत्री ममता