ममता से हो रही सीट शेयरिंग पर बात : राहुल

जल्द सुलझ जाएगा मामला, बातचीत चल रही है

कोलकाता, सूत्रकार : विपक्षी गठबंधन इंडिया लगातार कमजोर होता जा रहा है। बिहार के सीएम और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार एनडीए के साथ चले गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अब भी उम्मीद है कि टीएमसी के साथ बात बन जाएगी। राहुल गांधी ने कहा है कि न तो ममता बनर्जी ने गठबंधन तोड़ा है, न ही हमने। दोनों तरफ से सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही है। जल्द ही ये सुलझ जाएगा।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बंगाल पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने युवाओं से बातचीत की। इसी बीच एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पहले इंडिया  गठबंधन का हिस्सा थी लेकिन अब उनकी पार्टी का बर्ताव बदल गया है।

वह अलग होती दिख रही है फिर भी भी ममता बनर्जी को इतनी प्राथमिकता क्यों दी जा रही है। राहुल गांधी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन है। इसे न तो ममता बनर्जी ने तोड़ा है और न ही हमने। ममता जी भी कह रही हैं कि वे गठबंधन में हैं। हम भी कह रहे हैं गठबंधन में हैं। सीट शेयरिंग को लेकर उनसे बातचीत चल रही है। दोनों तरफ से सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही है। जल्द ही ये सुलझ जाएगा।

ममता पर सॉफ्ट है कांग्रेस का रवैया

गौरतलब है कि बीते दिनों ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया था कि उनकी पार्टी बंगाल में बिना किसी गठबंधन के लोकसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्हें बंगाल से मतलब नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद भी कांग्रेस ममता पर सॉफ्ट नजर आयी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कहा था कि हमें उम्मीद है कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा।

Former Congress President Rahul Gandhiopposition alliance indiaTalking about seat sharing with MamtaTrinamool Congress supremo Mamata Banerjeeकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीतृणमूल कांग्रेस सुप्रीमोममता बनर्जीविपक्षी गठबंधन इंडिया