इलाज कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया छेड़छाड़

दक्षिण 24 परगना : झाड़-फूंक के लिये तांत्रिक के पास पहुंची गृहिणी से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इलाज के नाम पर तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने दक्षिण 24 परगना के भांगढ़ पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाशी शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने भांगढ़ के नलमुरी इलाके में खुद को आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में खुद की पहचान बताई थी। उसके पास दूर-दूर से लोग विभिन्न समस्याएं लेकर आते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके पास अधिकतर महिला मरीज आती थी। आरोप है कि तांत्रिक ने एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कई दिनों से शारीरिक परेशानी से जूझ रही थी। झाड़ू-फूंक के लिए नलमुरी के एक तांत्रिक के पास गई। हसनुज्जमां नाम के तांत्रिक ने उसके परिवार के सदस्यों कमरे से बाहर निकाल दिया और इलाज के नाम पर उसे बुरी-बुरी सलाह दी। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं चैंबर से बाहर आने के बाद महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मंगलवार देर रात वे भांगढ़ थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि मुझे शारीरिक बीमारी है। तो मैं आयुर्वेदिक चिकित्सक के पास गयी। मेरे पति और बहन मेरे साथ थे। उन्होंने उन्हें कमरे से बाहर भेज दिया और इलाज के नाम पर मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मुझे डराया गया और कहा कि अगर उसने ये किसी को बताया तो नतीजा अच्छा नहीं होगा।

 

 

 

rape