देशवासियों पर चढ़ा तिरंगे का रंग, भाजपाइयों ने की ‘हर घर में तिरंगा’ लगाने की अपील

रांची : राजधानी रांची सहित पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हर तरफ देशभक्ति की भावना नजर आ रही है। शहर के सभी चौक चौराहों को तिरंगे से सजाया गया है तो वही स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी हर तरफ से की जा रही है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा का आह्वान करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी राँची वासियों से अपने घर में तिरंगा लगाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य संजय जायसवल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर पिछले साल भी हर घर तिरंगा का अभियान चला था और इस साल भी देशभक्ति की भावना से लबरेज़ हो कर हम सब हर घर में तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : बिहार के CM नीतीश कुमार ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना