दक्षिण 24 परगना में नहीं बुझ रही है हिंसा की आग, 3 मरे

इलाके पर दखल को लेकर चल रही है लड़ाई

 

दक्षिण 24 परगना: जिले में पंचायत चुनाव के नामांकन चरण से राजनीतिक हिंसा चरम पर है। अभी भी हिंसा का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़, कैनिंग, बसंती और बिष्णुपुर जैसे इलाकों में हिंसा का खूनी खेल चल रहा है। भले ही मतगणना समाप्त हो गई है, लेकिन अभी भी इन इलाकों में हिंसा कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दक्षिण 24 परगना में एक दिन में हिंसा के कारण तीन और लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों मृतक तृणमूल कार्यकर्ता बताये जाते हैं।

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों बीच पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के पहले दिन से ही हिंसक झड़पें चल रही हैं और चुनाव परिणाम के बाद तक अभी भी यह जारी है।

जानकारी के अनुसार, कैनिंग में धारदार हथियार से तृणमूल बूथ अध्यक्ष नांटू गाजी पर हमला किया है। इस हमले में नांटू गंभीर रूप से घायल हो गया था। आज सुबह नांटू की मौत हो गई है। इसका आरोप आईएसएफ के समर्थकों पर लगा है। रात में ही कैनिंग थाने की पुलिस बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गयी।  कैनिंग थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। पता चला है कि शुक्रवार को आईएसएफ समर्थक इलाके में बम फेंक रहे थे। उसने इस घटना का विरोध किया था।

दूसरी ओर, इलाके पर किसका कब्जा होगा। इसे लेकर दो बदमाश आपस में भिड़ गए और जमकर गोलीबारी और बमबारी की घटना हुई है। इसमें तृणमूल कांग्रेस समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरेन मंडल और प्रणव उर्फ ​​बेताल मंडल मिलकर इलाके में असामाजिक माने जाते हैं। बेताल उर्फ ​​प्रणव अपने भाई प्रलय मंडल से नाराज होकर उसे हटाना चाहता था और इसके लिए कि बीरेन मंडल और उसके लोगों ने प्रलय मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी।

तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि प्रलय मंडल उनके समर्थक थे। प्रणव मंडल ने बताया कि उन्होंने 2021 में तृणमूल कांग्रेस के लिए काम किया था, लेकिन अब बीरेन मंडल बीजेपी के लिए काम करने से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने अपने भाई प्रलय मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी।

दूसरी ओर, पंचायत चुनाव के एक दिन पहले घर लौटने के समय में टीएमसी कार्यकर्ता शेख मुस्लिम हमले में घायल हो गये थे। घायल शेख मुस्लिम को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह शेख मुस्लिम की भी मौत हो गई।

bengal violencebjpTMC