गांव के लोगों को सता रहा है गृहिणी का ‘भूत’

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के दक्षिण खगराबाड़ी इलाके में महिला की आत्महत्या के बाद आसपास के लोग डर के साये में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत महिला के घर से कभी-कभी रोने की आवाज आती है और कभी-कभी मृत महिला घर से बाहर झांकती है जिससे लोगों की नींद उड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शाम होते ही क्षेत्र के लोग अपने आप को घरों में बंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : शादी के सात महीने बाद युवक का लटका हुआ शव बरामद

उल्लेखनीय है कि डेढ़ साल पहले जलपाईगुड़ी के दक्षिण खगराबाड़ी इलाके में एक गृहिणी की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। उसका इसी घर ले फंदे से लटका शव बरामद किया गया था। इसके बाद डर को दूर करने के लिए स्थानीय लोगों ने मृत महिला के घर के सामने रोशनी का इंतजाम किया। इससे समस्या का समाधान तो दूर समस्या कई गुना बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दिन में भी भूत घूमते रहते हैं। कई बार तो लोगों के घरों के टीन के टालियों पर मृत गृहिणी की आत्मा चल रही होती है। वह कभी-कभी अपने घर से बाहर झांकती रहती है। इस संबंध में स्थानीय पंचायत सदस्य प्रतिमा दास ने बताया कि इलाके की जांच करने पर कुछ भी पता नहीं चला। भूत वास्तव में नहीं होते हैं। यह सब मन का वहम है। इसे लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच के जलपाईगुड़ी जिला सचिव पार्थ चक्रवर्ती ने कहा कि लोग युगों से विभिन्न अंधविश्वासों साथ जी रहे हैं। इनके खिलाफ वे लगातार अभियान चला रहे हैं। कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि इसके पीछे कोई दुष्ट चक्र काम कर रहा होता है।

ghostjalpaigudisuicide