लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के टाटी पंचायत के मुखिया का निधन

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के टाटी पंचायत के मुखिया बंदे उरांव का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बता दे कि मुखिया बंदे उरांव के निधन की सूचना के बाद टाटी पंचायत सहित पुरे प्रखंड में शौक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि बंदे उरांव शनिवार कोई कुड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय आए थे। इसके बाद वापस अपने घर एक बजे लौट गए। घर पहुंचते ही उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द होने की बात अपनी पत्नी से की। अचानक उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई। आनन- फानन में इलाज के लिए कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मुखिया बंदे उरांव को मृत घोषित कर दिया। मुखिया के निधन की सूचना जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई है। बीडीओ मनो- रंजन कुमार सीओ प्रवीण कुमार सिंह सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

 

ये भी पढ़ें : महिला होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या