दुधमुंहे बच्चे को मां ने पुल से नदी में फेंका

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद में रघुनाथगंज-जंगीपुर मार्ग में मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को भागीरथी नदी में पुल से फेंक दिया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना के वक्त आसपास मौजूद युवकों ने गंगा में छलांग लगा दी और बच्चे को बचा लिया। उसे इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर में चोट आई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मां को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें :ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी

बच्चे को बचाने वाले राजकुमार महतो ने कहा कि कई बार पुल से चीजें नदी में फेंक दी जाती हैं। आवाज सुनकर लगा कि यह कुछ ऐसा ही हो सकता है। बाद में रोने की आवाज सुनकर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी और बच्चे को बचाया।

वहीं पुलिस आरोपी मां से पूछताछ शुरू कर दी। बच्चे को पुलिस वैन में ले जाते समय आरोपी मां ने कहा कि उसे काफी प्रताड़ना सहन करनी पड़ी है। वह अब नहीं की सह सकती। पुलिस ने अनुमान लगाया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। जंगीपुर पुलिस जिला सुपर वी सतीश ने कहा कि सबसे पहला काम बच्चे को स्वस्थ्य करना है। मां से पूछताछ कर मामले को समझने का प्रयास किया जा रहा है। जांच शुरू हो गई है।