Corona Update : झारखंड में फिर बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

झारखंड : झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 27 नए मरीज मिले हैं। उसके मद्देनजर अब 124 सक्रिय मामले हैं। झारखंड के 24 जिलों में से 15 में कोरोना सक्रिय है। वहीं, वहीं इस दौरान किसी के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रांची के हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर राज्य का स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य की योजनाओं को लेकर विभाग हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के सभी सीएस और डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बस स्टॉप, ट्रेन स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए। इनमें से आठ राज्यों को चुना गया है, जहां से आने वाले मरीजों के लिए टेस्ट अनिवार्य होगा। झारखंड में पिछले 24 घंटें में 1214 कोरोना सैंपल की जांच हुई थी। जिसमें से 27 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रांची में 10, पूर्वी सिंहभूम में 05, हजारीबाग में 04,देवघर में 03, बोकारो में 02, रामगढ़, लातेहार, कोडरमा में 01 नया केस मिला है। इस दौरान लोहरदगा में 01 और देवघर में 04 कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें : 10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली NIA के रिमांड पर

active cases of coronacorona alertcovid-19covid-19 in india