मनीष जायसवाल और इरफ़ान अंसारी के बीच जुबानी जंग जारी…

सूत्रकार, शिखा झा

रांची : सदन के अंदर और बाहर किसी भी मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के विधायक भले ही जितना एक दूसरे पर आरोप लगते हों, लेकिन ज़ब आपस में अकेले मिलते हैं तो काफ़ी भाईचारा देखने को मिलता है। बता दू की इन दिनों रामनवमी और सरहुल में डीजे बजाने को लेकर विधानसभा में माहौल काफ़ी गर्म है। इस मुद्दे पर तो हज़ारीबाग़ के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल और जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के बीच तीखी जुबानी जंग भी जारी है। इरफ़ान को मनीष बांग्लादेशी और ड्रामाबाज बता रहे हैं। तो वहीं इरफ़ान खुद को राम भक्त बता रहे हैं, और बांग्लादेशी कहने पर विशेषधिकार नोटिस देने की बात कह रहे हैं। दरअसल इरफ़ान आज लाल चुनरी पहन कर सदन में पहुंचे और मनीष जायसवाल पर जमकर भड़ास निकला है। उसके बाद भाजपा विधायक ने भी इरफ़ान पर पलटवाऱ किया है। भाजपा विधायक ने चुनरी ओढ़ कर आने पर चुटकी लेते कहा की उनका सनातन धर्म में स्वागत है।

 

ये भी देखें : जय श्री राम” के नारे से शुरू हुआ रामनवमी का जुलुस