रांची : नए साल पर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची जिले के 26 जगहों पर पुलिस और दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि लोग नए साल का स्वागत सुरक्षित तरीके से कर इसके लिए प्रशासन तैयार है। हालांकि यह भी कह गया है कि नए साल में हुड़दंग करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। गलत हरकत करने वाले को तत्काल जेल भेजा जाएगा।
शक्ति कंमाडो के साथ डेढ़ हजार पुलिसबल तैनात
नए साल के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से रांची जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में डेढ़ हजार पुलिस बल की तैनाती की गयी है। शहर के भीतर के पार्कों में महिला सुरक्षा विशेष दस्ता शक्ति कमांडो की तैनाती की गयी है।
प्रभारी सिटी एसपी नौशाद आलम ने कहा कि वैसे वाटरफॉल जहां लोगों के डूबने की शिकायत आती रहती है, वहां पर एनडीआरएफ टीम और गोताखोर की तैनाती की गयी है। लोगों से अपील भी की गयी है कि खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना लें और डूबने वाले इलाके में स्नान ना करें. इसके लिए इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जायेगी।
फायर ब्रिगेड के साथ इलाज की भी व्यवस्था
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर फासर ब्रिगेड के साथ इलाज की व्यवस्था कई जगहों पर की गयी है। अनगड़ा थाना, ओरमाझी थाना, दशमफॉल थाना, पिठौरिया थाना, रातु थाना, नगर नियंत्रण कक्ष, धुर्वा थाना, फिरायालाल चौक, सिकिदिरी थानाा में अग्निशमन व्यवस्था की गयी है। सभी व्सवस्था पांच जनवरी तक के लिए की गयी है।
वहीं 04 एंबुलेंस, पर्याप्त चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के साथ आवश्यक उपकरण तथा जीवन रक्षक दवा जिला नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध की गयी है।
इन स्थानों पर है दंडाधिकारियों की तैनाती
रॉक गार्डन, कांके डैम, रांची
कांके डैम
सिदो-कान्हू पार्क, मोरहाबादी
मछली घर (राजभवन के पास)
नक्षत्र वन (राजभवन के पास)
हटिया डैम
हुण्डरु फॉल
दशम फॉल
दिउड़ी मंदिर/तालाब
सूर्य मंदिर बुण्डू
जोन्हा फॉल (अनगड़ा)
गेतलसूद डैम (अनगडा)
सीता फॉल (अनगड़ा)
गौतम धारा (अनगडा)
रुक्का डैम
ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी, रांची
बिरसा मुण्डा पार्क (ओल्ड जेल कैंपस)
स्वर्ण रेखा
मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र, मुटा
जैविक उद्यान, ओरमांझी
फन कैशल पार्क, रातू
डोरंडा स्थित श्रीकृष्णा पार्क
पहाड़ी मंदिर (ऊपरी/निचली भाग हेतु)
टैगोर हिल
धुर्वा डैम
पिठोरिया घाटी