बोकोरो में चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गेट का ग्रिल काटकर ले उड़े

बोकोरो : बोकोरो जिले में इन दिनों चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया है, बीती रात लाखों रुपए के गेट ग्रिल को काटकर चोर ले उड़े। यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की है। राजकीय मध्य विद्यालय में लगाए गए लगभग सभी गेट ग्रिल को गैस कटर से काटकर ले गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि बीती रात चोरों ने कई गेट ग्रिल काट लिया है, उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट ग्रिल काट लिए जाने से स्कूल की बच्चियां अब असुरक्षित हो गई है। उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले भी चोरों ने कई गेट ग्रिल काट लिया था। इसकी सूचना सिटी पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन सिटी पुलिस आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा चोरों ने स्कूल में दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल एक-एक क्विंटल के दो किवाड़ लगाए गए थे। उसे भी चोरों ने चुरा लिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि दिन भर असमाजिक तत्वों के लोग स्कूल के बाहर नशे का सेवन स्कूल परिसर में करते हैं। जबकि इस स्कूल में बच्चियां पढ़ने आती हैं। जो असुरक्षित हैं। स्कूल के चारो तरफ जंगल है। वहीं पढ़ने वाली बच्चियों ने बताया कि वे स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं।

 

ये भी पढ़ें : आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के घर छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान