वो हड्डियां श्रद्धा की ही हैं, DNA जांच में हुआ खुलासा

महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों का DNA श्रद्धा के पिता के DNA से  हुआ मैच

दिल्ली ।  दिल दहला देने वाली दिल्ली के सबसे चर्चित श्रद्धा हत्याकांड में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब की दी जानकारी से पुलिस ने जो हड्डियां बरामद की थीं वो श्रद्धा की ही हैं। पुलिस ने गुरुग्राम और महरौली के जंगलों से जो हड्डियां बरामद की थीं उनका DNA मिलान श्रद्धा के पिता के DNA से कराया गया था। अब जाकर ये साफ हुआ है कि वो हड्डियां श्रद्धा की ही थीं।

यह भी देंखे:  दुबई से भारत लाया गया गैंगस्टर विकास लगरपुरिया  

दरअसल आफताब के कबूलनामे के मुताबिक उसने हत्या करने के बाद श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें दिल्ली के महरौली इलाके के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने जब तलाशी की तो कई हड्डियों के कई टुकड़े बरामद किए गए थे। इन टुकड़ों को पुलिस ने जांच के लिए CFSL भेजा था। आफताब की निशानदेही पर बरामद इन हड्डियों की जांच के नतीजे अब सामने आ गए हैं और ये साफ हो गया है कि ये हड्डियां श्रद्धा की ही हैं।

इस आरोप में गिरफ्तार आफताब पूनावाला पकड़ा गया था तब से ही रोजाना इस मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे थे। जिस तरह की जानकारी वह (आफताब) रोजाना दे रहा था, उससे पुलिस को भी संदेह हुआ कि वो उन्हें बरगला रहा है। इसके बाद पुलिस ने आफताब के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की  जिसको लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने इजाजत भी दे दी थी।

इसी के साथ-साथ पुलिस कस्टडी में आफताब से हो रही पूछताछ के आधार पर भी पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर महरौली के जंगल में फेंकने की बात कबुल की थी। ये बात आफताब ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट में भी दोहराई है। जब पुलिस ने आफताब की बताई जगहों से हड्डियां बरामद कीं तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या यह श्रद्धा वालकर की हड्डियां हैं हालांकि अब जाकर यह तय हो गया है कि हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। फिलहाल आफताब न्यायिक हिरासत में है। ज्ञात रहे कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इस चर्चित हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है।

delhishraddha aftab ameen murder caseshraddha walkar murder case