रेलवे भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवाने वाले बिहार का भला नहीं कर सकते हैं

जमुईः पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार अभियान शुरू कर दिया। आज इसी क्रम में उन्होंने सबसे पहले बिहार के जमुई में रैली की इसके बाद वो बंगाल के कुचबिहार जिला पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जमुई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। पीएम मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा…आज का भारत घर में घुसकर मारता है…आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है।

जमुई में जनता से पीएम ने कहा कि ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है…एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था दूसरी तरफ भाजपा और NDA है जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण। आरजेडी के जंगलराज का बिहार कितना बड़ा भुगतभोगी होता था, सरकार की योजनाएं जमुई में पहुंचने ही नहीं दी जाती थी। जिसका नुकसान मजदूर और किसान को होता था लेकिन आज वहीं जमुई विकास के हाईवे पर तेज रफ्तार पकड़ रहा है। नक्सलवाद दम तोड़ चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो भटक गए थे, अब उन्हें सरकार ने मुख्यधारा से जोड़ा। उनके परिवारों को सहयोग दिया। यहां से एक्सप्रेसवे निकलेगा, मेडिकल कॉलेज भी खुल गया। वहीं गया एयरपोर्ट के विस्तार की तैयारी भी चल रही है। पूरे बिहार में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड खर्च कर रही है। इसके अनेक अवसर बन रहे हैं। एक बात और भूलनी नहीं है, याद रखिए रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते। नीतीश भी रेल मंत्री थे लेकिन उनकी कोई शिकायत नहीं आई।

biharchirag paswanjamuijduNitish Kumarpm modisamrat chaudhry