आज मुख्यमंत्री के सिर पर लगे टांके काटे जा सकते हैं

फिलहाल राज्य के प्रशासनिक मुखिया घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं

कोलकाता, सूत्रकार : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गुरुवार को दुर्घटना में घायल मुख्यमंत्री को लगभग बेहोशी की हालत में एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था। दुर्घटना के दो दिन बाद वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। हालांकि, वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। पता चला है कि सोमवार को उनके माथे और नाक के टांके काटे जा सकते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक ममता पहले से काफी बेहतर हैं। हालांकि सिर में दर्द है, लेकिन पहले से काफी कम है। एंटीबायोटिक्स दवाइयां चल रही हैं। फिलहाल राज्य के प्रशासनिक मुखिया घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं। घटना की शुरुआत पिछले गुरुवार को हुई। उस शाम मुख्यमंत्री घर पर किसी तरह गिर पड़ीं और घायल हो गयीं। घायल ममता की तस्वीर तृणमूल की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई। जहां देखा जा सकता है उनके माथे पर गहरा घाव है। वहां से नाक और गले तक खून बह रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल लाया गया। उनको वुडबर्न ब्लॉक के बारह नंबर वीवीआईपी केबिन में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। रात करीब 10:30 बजे डॉक्टरों ने बताया कि उनके माथे पर 3 टांके और नाक पर एक टांके लगे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह घर पर ही इलाज कराना चाहती थीं।

#Chief Minister Mamata Banerjee#मुख्यमंत्री ममता बनर्जीStitches on Chief Minister headमुख्यमंत्री के सिर पर लगे टांके