सिल्ली में धूमधाम से मना आदिवासी दिवस

सिल्ली : सिल्ली गेडे़वीर स्कूल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसमें कई रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा बाब साहेब भीमराव आंबेडकर, भगवान विरसा मुंडा, जीतराम वेदिया एवं शहीद दिलीप वेदिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी प्रेम चंद मुर्मू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आर्थिक समाजिक और राजनितिक विकास मे आदिवासियों का काफी योगदान रहा है। आदिवासी अपनी पहचान के लिए काफी दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। इस कार्य क्रम मे आए हुए मुख्य अतिथियों को अपने संस्कृतिक तरिके से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न गाँव से आए हुए कलाकारों ने कई तरह के नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों हुए मैराथन दौड़, खेल कुद के सफल प्रतिभागीयों को झामुमो के रांची जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद वेदिया ने मोमेंटो देकर पुरुस्कृत किया एवं कहा की खेल कुद से शरीर तंदुरुस्त रहता है शारिरिक संतुलन बना रहता है। बच्चे खेल कुद से अपने आप मे एक मिशाल बन सकता है एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया। इस विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर काफी संख्या मे महिला एवं पुरुष शामिल हुए एवं कार्यक्रम का आनंद उठाया रंगारंग कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। मंच का संचालन किनु राम वेदिया ने किया। इस मौके पर लक्ष्मी कांत मांझी, अनील सिंह, महेन्द्र सिंह लखीचरण मुंडा, दीपक मुंडा, हरिपद मांझी, प्रदीप वेदिया, फेकन राम मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें : IAS मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दिल्ली में FIR