Tripura BJP Candidate First List 2023: त्रिपुरा में BJP प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

लिस्ट पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब का नाम नहीं, 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट

नई दिल्ली/त्रिपुराः त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 48 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई है।

इसे भी पढ़ेंः Plan Crashed In MP & Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन और मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सुखोई और एक मिराज 2000 विमान क्रैश

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी की जारी प्रत्याशियों की सूची में पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब का नाम नहीं है, जबकि उनकी सीट रही बनमालीपुर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, त्रिपुरा के सीएम माणिका साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसबा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उन्हें धनपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

-दो मुस्लिम प्रत्याशीः

बीजेपी की पहली लिस्ट में 2 मुस्लिम प्रत्याशी भी शामिल हैं। बॉक्सनगर से तफ्फजल होसैन को टिकट दिया गया है। वहीं, कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को प्रत्याशी बनाया गया है।

-16 फरवरी को त्रिपुरा में वोटिंगः

बता दें, त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को तारीखों का ऐलान किया था। राज्य में 16 फरवरी को वोटिंग होनी है। वहीं, 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है।

त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। वहीं, 2 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

-त्रिपुरा में बीजेपी की सरकारः

त्रिपुरा में बीजेपी लगातार 2 बार से सत्ता में है लेकिन इस बार बीजेपी के सामने 2 तरफ से घेरेबंदी हो सकती है। पिछली बार बीजेपी ने अकेले दम पर बहुमत तो हासिल कर लिया था लेकिन उसके और सीपीएम के बीच वोटों के शेयर में महज सवा फीसदी का ही अंतर था।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने 2022 में बिप्लब देब को हटाकर माणिक साहा को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी थी लेकिन ये दांव कितना कारगर बैठता है, इसका पता चुनाव में ही लगेगा।

Biplab DebBJP candidate listManik SahaTripura Assembly ElectionTripura BJP Candidate List 2023Tripura Election 2023