अभिषेक की आंखों में फिर तकलीफ, समर्थक चिंतित

दस दिनों तक आराम करने की सलाह

कोलकाता, सूत्रकार : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की आंखों में फिर से समस्या शुरू हो गई है। पार्टी के मुखपत्र जागो बांग्ला में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि उनकी आंखों में रक्त के धब्बे जम रहे हैं। अधिक समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की वजह से यह समस्या हुई है। हालांकि फिलहाल उनका इलाज कहां होगा, इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में अभिषेक बनर्जी अमेरिका गए थे और अपनी आंखों की चिकित्सा करवा कर लौटे थे। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को बताया कि बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित थे। उन्होंने अपनी आंखों में दिक्कत होने की बात बताई थी जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंचाई गई। बिजनेस समिट खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और आंख में होने वाली समस्या के बारे में पूछा। इस पर अभिषेक ने बताया कि उन्हें आंख में तकलीफ हो रही है।

उल्लेखनीय है कि 2016 के 19 अक्टूबर को हुगली जिले के सिंगूर के पास अभिषेक बनर्जी की गाड़ी दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। एक ट्रक ने तेज रफ्तार में अभिषेक की गाड़ी को टक्कर मारी थी जिसमें उनकी आंखों में गंभीर चोट लगे थे। तब कोलकाता के वेल व्यू अस्पताल में उनकी चिकित्सा हुई थी और वह स्वस्थ होकर लौटे थे। उसके बाद से 2022 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में करीब सात घंटे तक उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से उनके आंखों की चिकित्सा लगातार चल रही है।

aabhishek banerjeeeyeTMCtrouble