गिरिडीह में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव में दो चचेरे भाइयों 10 वर्षीय मुकेश पंडित और 5 वर्षीय पियुश पंडित की तालाब में नहाने के दौरान हुई मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सात बजे घर से दोनों बच्चे नहाने के लिए घर के बगल में स्थित कदमा आहर में नहाने गए हुए थे। इस दौरान दोनों डूब गए। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। दोनों माइंड स्पेस पब्लिक स्कूल देवपूर के छात्र थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह लाया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

 

ये भी पढ़ें : RPF ने शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार