धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गये। इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गये। जानकारी के अनसार, आर्य शर्मा और आलोक शनिवार को नहाने के दौरान धुर्वा डैम में डूब गये थे। दोनों लड़के डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गये थे, जिसकी वजह से वह डूब गये।  स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार को काफी खोजबीन की। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद शनिवार की शाम करीब 4.45 बजे एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और दोनों भाईयों के शवों को खोजबीन की। लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल पाया। इसके बाद आज रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम फिर से तलाश शुरू की और दोनों के शव बरामद कर लिये। दोनों भाई प्रभात तारा स्कूल के विद्यार्थी थे।

 

ये भी पढ़ें : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब किया जब्त