जमीन की खरीद-बिक्री में हुई दो दोस्तों की हत्या

तृणमूल नेता सहित 7 गिरफ्तार

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना के बजबज इलाके में दो दोस्तों की हत्या कर दी गयी है। शुक्रवार की देर रात उनकी कटी लाश बरामद की गयी है। दक्षिण 24 परगना के बजबज नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 के शीतला संघ क्लब के पास शुक्रवार की रात ये हत्याएं हुईं। मृतकों की पहचान माधव पुरकैत और गणेश नस्कर के रूप में की गई है। परिवार की ओर से पहले ही हत्या की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने असीम वैद्य सहित सात लोगों को अरेस्ट किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त शराब पीने के लिए बाहर गए थे। वे रोज रात को खा-पीकर बाहर निकलते थे, लेकिन रात होने के बावजूद दोनों घर नहीं लौटे। चिंतित होकर परिवार ने कुछ देर बाद ही तलाश शुरू कर दी। रास्ते में उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे कुछ लोग धारदार हथियार लेकर खड़े हैं। इसके बाद दोनों दोस्तों के लहूलुहान शव बरामद किये गये। आरोप है कि दोनों की गला कटी हुई लाशें सड़क किनारे पड़ी हुई थीं।

तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष असीम वैद्य पर दो लोगों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। परिवार का दावा है कि पुरानी दुश्मनी के चलते ऐसा किया गया है। बाद में पुलिस ने असीम वैद्य सहित उनके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ही मृतक बजबज ब्लॉक नंबर 1 के निश्चिंतपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी हैं।

माधव के भाई ने बताया कि थोड़ा आगे जाकर उसने देखा कि उसके बड़े भाई लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया। वह घटनास्थल से चला गया और परिवार को सारी बातें बताई। उसके बाद माधव के भाई सीधे पुलिस स्टेशन गये। पुलिस ने मौके से जाकर दोनों शवों को बरामद किया।

परिवार का आरोप है कि माधव की असीम वैद्य से पुरानी दुश्मनी थी। ये हत्या उसी की वजह से हुई है। माधव पुरकैत जमीन की खरीद-बिक्री करता था। आरोप है कि उन्हें पहले भी धमकी दी जा चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में असीम वैद्य सहित सात लोगों को अरेस्ट किया है।

Booth President of Trinamool CongressBuzzBuzz MunicipalSouth 24 Parganasतृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्षदक्षिण 24 परगनाबजबज नगरपालिका