राजधानी रांची के कोकर में 2 लोगों की मौत

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर में दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा इलाके का है। जहां एक युवक का शव उसके ससुराल में मिला। युवक की पहचान 36 साल के सिंकू पासवान के तौर पर हुई। उसका घर रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में है। वह चुना भट्ठा अपने ससुराल आया हुआ था। घरवालों ने बताया कि बीती रात दोनों पति-पत्नी का किसी बात पर खूब झगड़ा हो गया। उनका कहना था कि इसी से नाराज होकर उसने खुद को मिटा लिया। वहीं दूसरा मामला सदर इलाके के भाभा नगर का है। यहां लगभग 55 साल के विजय राम की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मृतक रांची के एक डॉक्टर का ड्राइवर था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दोनों मामले सुसाइड के हैं या कुछ और, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही जांच की दिशा-दशा तय की जायेगी।

 

ये भी पढ़ें : भारतीय डिजाइनर सब्यसाची ने मेट गाला में रचा इतिहास, हैवी ज्वैलरी पहनकर की ग्रैंड एंट्री