नदी में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद

सिलीगुड़ी : फांसीदेवा के बुरी बालासन नदी में डूबे दो किशोरों में से एक का शव आपदा प्रबंधन ने सोमवार को बरामद कर लिया है। बरामद किशोर का नाम देवाशीष सिंह है। जबकि दूसरे किशोर पवित्र सिंह की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर के चिकनमाटी इलाके में बुरी बालासन नदी में पांच दोस्त रविवार को नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो किशोर नदी में बह गए। जिसकी सूचना पाकर विधाननगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद आज आपदा प्रबंधन की टीम ने एक बार फिर दोनों किशोरों की तलाशी शुरू की। तलाशी के बाद देवाशीष सिंह का शव बरामद कर लिया गया।

हालांकि, अभी तक पवित्र सिंह का पता नहीं चल सका है। फिलहल बरामद किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे किशोर की तलाशी जारी है।

 

dead body found