चाईबासा के दो नन्हें फुटबॉलर नेशनल जेएसडब्ल्यू लीग में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे

 

चाईबासा:- चाईबासा के मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय और टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय के नन्हें फुटबॉलर क्रमशः मोटाय देवगम और मानकी पाड़ेया बेल्लारी,कर्नाटक में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित जेएसडब्ल्यू लीग में जमशेदपुर एफसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों नन्हें खिलाड़ी सिकुरसाई और कमारहातु के ग्रामीण मैदानों में फुटबॉल का ककहरा सीखने के बाद टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोच जीतू बारी और लव आल्डा के देखरेख में फुटबॉल के उच्च स्तरीय गुर सीखा है।

 

ये भी पढ़ें: IAS पूजा सिंघल ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

 

इधर,मसकल फाउंडेशन, कमारहातु के संरक्षकों मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम,पंसस दीनबंधु देवगम,मुंडा बिरसा देवगम,पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम,सोमय देवगम,शिक्षक कृष्णा देवगम, अध्यक्ष सुरजा देवगम, सदस्य राजेश देवगम,जयश्री तियू, चाईबासा फुटबॉल फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र के कोच सोना चांपिया व शिमलन देवगम ने कमारहातु निवासी मोटाय देवगम का जेएसडब्ल्यू लीग के लिए चयनित होने पर उनके पिता महेंद्र देवगम के साथ बुके देकर स्वागत किया। मौके पर मोटाय का हौसला अफजाई करते हुए मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल त्रिपाठी की ओर से बूट और मुखिया जुलियाना देवगम द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया गया।

footballFootballergame