केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा से पहले आएंगे रांची

अमित शाह का दौरा मिशन 2024 के रूप में भी देखा जा रहा है

रांची: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह 6 जनवरी को शाम 6 बजे के करीब बीएएफ के विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे।

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने के बाद सीधे होटल रेडिशन के लिए रवाना हो जाएंगे।इसी होटल मैं नाइट स्टे की व्यवस्था की गई है।

7 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे के के लिए रवाना हो जाएंगे। चाईबासा पहुंचने के बाद  करीब 12.50 बजे कॉलेज कंपाउंड में दो कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सबसे खास है कि अमित शाह कोर कमेटी की मीटिंग करने वाले हैं। उनके इस दौरे का  मिशन 2024 के रूप में भी देखा जा रहा है।

दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन कुछ माह बाद हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता में रहते हुए पार्टी को भारी नुकसान हुआ था।

जिस कोल्हान प्रमंडल ने पार्टी को अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के रूप में मुख्यमंत्री दिए, उसी प्रमंडल में पार्टी चारों खाने चित हो गई थी। माना जा रहा है कि अमित शाह उसी कमजोर कड़ी में जान फूंकने का मंत्र देने आ रहे हैं।

कोर कमेटी की मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रम के बाद टाटा कॉलेज ग्राउंड में ही उनके लंच की व्यवस्था की गई है। इसके बाद सीधे वे रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और यहा से छत्तीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

उनके आगमन को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा के ऑफिस में तमाम वरीय नेताओं की एक मीटिंग भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार को ही चाईबासा के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़े – झारखंड में सात जनवरी तक कोहरे से राहत नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह