केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झारखंड दौरा से राजनीतिक दलों में खलबली

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झारखंड दौरे को लेकर झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस दौरे को सभी राजनीतिक दल अपने-अपने चश्मे से देख रहे है। साथ ही साथ  उनके  दौरे पर छींटाकशी भी शुरू हो गई है।

झारखंड राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जब से गठबंधन की सरकार बनी है। तब से राजनीतिक हलचल भी लगातार जारी है।ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे को लेकर भी राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

लेकिन इस दौरे को लेकर राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी का डर करार दिया है।जबकि कांग्रेस का दावा है कि आगामी चुनावों के लिए प्रधानमंत्री भी आयेंगे।

तब भी राज्य की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। देश की सबसे बड़ी पार्टी  भारतीय जनता पार्टी का मानना  है कि जब प्रधानमंत्री ने अपनी मां के निधन के बाद बेटे का फर्ज निभाते हुए देश सेवा में लग गए।

इससे राजनीतिक दलों को सिख लेने की जरूरत है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा  कि प्रधानमंत्री कभी छुट्टी नहीं देता जबकि अन्य मंत्री  छुट्टी लेकर दुबई, स्वीटजरलैंड और पटाया जाते है।

भाजपा  कार्यकर्ता हमेशा संगठन संघर्ष और संरचना में व्यस्त रहते हैं ।अमित शाह का ये दौरा इसी का एक हिस्सा है।बहरहाल भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह के झारखंड दौरे से जहां भाजपा खेमे में उत्साह की लहर है।

तो वहीं झारखंड की सत्ता पर आसीन राजनीतिक दलों में खलबली मच हुई है। क्योंकि अमित शाह के रणनीति के कारण देश की सत्ता पर भाजपा आसीन है ।और आगामी लोकसभा चुनाव में इस दौरे का बड़ा प्रभाव पड़ना लाजमी माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी कार्यकर्ता मिले मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह